आरोपी अपने घर का परछी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रख कर करता था बिक्री।
आरोपी के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4500/-रूपया को किया गया जप्त
मोहला (गंगा प्रकाश)। पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अं. चौकी श्रीमती रत्ना सिंह(भा. पु. से ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे के मार्ग दर्शन में निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 29.12.23 को जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम ढुटीटोला में असवन्त कोर्राम अपने घर के परछी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर मौके पर ग्राम ढुटीटोला पहुंचकर असवन्त कोर्राम के घर परछी का तलाशी लेने पर आरोपी के घर परछी से एक धान बोरा के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में भरा कच्ची महुआ शराब कीमती 4500/-रूपये मिला को आरोपी से मौके पर बरामद कर समक्ष गवाहों के बरामदगी पंचनामा तैयार कर समक्ष गवाहान के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आब. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि दिलीप धुर्वे, प्र०आर० भरत मण्डावी, आरक्षक राकेश कुंजाम, पालेश्वर सिदार, गजेन्द्र देवांगन, गिरीश कोमा का विशेष योगदान रहा ।
There is no ads to display, Please add some


