कांकेर (गंगा प्रकाश)। नरहरपुर ब्लाक प्रेस क्लब की ओर से कांकेर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक आशाराम नेताम को शाल श्री फल भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। भव्य स्वागत से अभिभूत नेताम ने कहा कि मैं विधायक अब बना हूं, पत्रकार पहले से मेरे दिल में बसते हैं। प्रेस की सभी समस्याओं का समाधान अब मेरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि राज्य के निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को और मजबूत किया जाएगा।प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक साहू सचिव दीनदयाल साहू उपाध्यक्ष द्वय चन्द्रभान साहू
विनोद साहू कोषाध्यक्ष मोहित रज्जक संरक्षक विवेकदास मानिकपुरी, इंद्रभान साहू मन्नुराम कावडे प्रवीण उइके पृथ्वी रामटेके सहित ब्लाक पत्रकार संघ के सदस्यगण उपथित थे।..
There is no ads to display, Please add some


