सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर मया के छांव के साथ नये वर्ष पर लोगों ने आनंद लिया

दसपुर(गंगा प्रकाश)। जिले के सबसे बड़े ग्राम गीतपहर में नये वर्ष की शुभ अवसर पर आयोजित चार दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 1 जनवरी को सराधुनवागांव की मोर मया के छांव सांस्कृतिक प्रस्तुति के मध्य सम्पन्न हुआ। ग्राम के गिद्वराज युवा संगठन तथा ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस चार दिवसीय प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपये डोकला(चारामा) द्वितीय आवरी(चारामा) 11 हजार तृतीय मरादेव(गंगरेल) 7 हजार एवं चतुर्थ गीतपहर(चारामा), गिद्वराज संगठन को 4 हजार की पुरस्कार राशि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी भानुप्रतापपुर क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामवासियों की मांग पर गांव की शीतला माता मंदिर निर्माण के लिए आने वाले समय में फंड होने पर उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया।आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नरेंद्र यादव, बीरेश ठाकुर, मिथलेश शोरी, राजेंद्र सलाम, जितेंद्र साहू, महेंद्र नायक, हिरवेंद्र साहू के साथ ही उपसरपंच बलदाऊ साहू, आनंद मरकाम,(सरपंच भानपुरी) संजय उइके(सरपंच हल्बा), मोती राम यादव(सरपंच अकलाडोंगरी) गिद्वराज युवा संगठन के दुर्गेश मरकाम, देवेंद्र सिन्हा, मोंटी कौशिक, दिनेश रजक, पंचगण गन्सु मंडावी, राजेंद्र जैन, दया सिन्हा एवं पुष्पा साहू, अदिति मंडावी, शिवम मरकाम, बिलास राम, द्वारिका सेवता,त्रिभुवन साहू हजारी सिन्हा, अनिल कुंजाम,मनोहर सिन्हा,विनय सेवता, मंगल मंडावी सहित हजारो ग्रामवासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


