गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिला में 1600 महिलाये संगवारी महिला मंच से जुड़ी हुई है जो महिलाओं और बच्चों के अधिकार के मुद्दो के साथ साथ सरकार के जनकल्याणकारी योजना संबंधित मुद्दे पर काम करती आ रही है । इसी परिपेक्ष्य में संगवारी महिला मंच से ग्राम छिदौली, परसपानी, कोठीगांव, टोनहीडबरी में भूमि से संबंधित समस्या की जानकारी हुआ कि वर्षो से काबिज जमीन पर महिलाओं को अभी तक अधिकार पत्र नहीं मिला है । वन अधिकार समिति द्वारा संबंधित क्षेत्र के पटवारी एवं बिटगार्ड स्थल निरीक्षण के लिए आवेदन देने के बाद भी संबंधित अधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण नही करने से आवेदन आगे ही नहीं बढ़ रही थी जिससे इन महिलाओं को अधिकार से वंचित हो रही थी। संगवारी महिला मंच अलग अलग गांव से लगभग 78 महिलाओं के साथ जिला कार्यालय गरियाबंद एवं एसडीएम से मुलाकात कर आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया गया जिस पर एसडीएम के द्वारा सभी को आश्वासन देते हुए तुरंत संबंधित अधिकारी को स्थल निरीक्षण हेतु निर्देशित किया । वन अधिकार पत्र के लिए किए गए दावे का स्थल निरीक्षण में पटवारी या बिडगार्ड द्वारा लापरवाही करने पर राज्य स्तर संवाद करने के लिए बाध्य होंगे । महिलाएं संगवारी महिला मंच से दसमत ,दुखिया बाई, हिरमत्ती,देवकी बाई, राधाबाई कुंदो बाई ,सरमोतीन आदि महिलाए शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


