दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 900 प्रतिभागी होंगे शामिल
मोहला/मानपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मोहला का विकासखंड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 जनवरी 2024 को ग्राम उसमाल ग्राम पंचायत घोवड़ेटोला में किया जाएगा। इस आयोजन में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चे प्रतिभागी होंगे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन से मिली जानकारी अनुसार बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी, सुरीली कुर्सी,आलू दौड़ बोरा दौड़, गोला फेक, लंबी कूद इत्यादि विधाएं आयोजित होगी।
इस आयोजन में ग्राम उसमाल के समस्त ग्रामीण एवं सरपंच छगन बढ़ई का विशेष योगदान है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शालाओं के लगभग 900 प्रतिभागी बच्चे शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 6 जनवरी 2024 को तथा समापन 7 जनवरी 2024 को होगा। विजेता बच्चो को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


