छुरा (गंगा प्रकाश)। आपको बता दे कि थाना छुरा के ग्राम रसेला का मामला है, जहां दो नाबालिग बहनें अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थीं। जब नाबालिग लड़कियां घर और परिवार में नहीं दिखी तो उनकी तलाश की गई। नाबालिग लड़की का कोई पता नहीं चला तो छुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छुरा पुलिस ने नाबालिग बच्ची के पिता रसेला निवासी के द्वारा रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस जिला गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती द्वारा संदिग्धों एवं नाबालिग लड़कियों की धरपकड़ की गई। लोकेशन के आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर बेंगलुरु, कर्नाटक भेजा गया, जहां ईंट भट्टे पर काम करने वाली लड़कियों का पता ग्राम दवलापुर थाना, डोडावलपुरा, बेंगलुरु, कर्नाटक में चला। बीते दिवस को संदिग्ध आरोपी टंकेश्वर पिता स्वर्गीय खिलावन विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष साकिन खरहरी थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रवीण भारती के नेतृत्व में उनि दिलीप मेश्राम, प्र.आर 510 गंगाराम कोर्राम, प्र.आर 233 जयप्रकाश मिश्रा एवं महिला पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


