मोहला मानपुर (गंगा प्रकाश)। सोशल मीडिया में आंधी के प्रभारी प्राचार्य कोमराज रामटेक का शाला भवन में शराब पीते वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते लेकर कलेक्टर ऐसे वर्धन ने त्वरित कार्यवाही की। जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रस्ताव एवं जांच अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिया गया।
विभाग द्वारा संबंधित प्राचार्य के वीडियो वायरल को गंभीर कदाचार मानते हुए जांच करने के आदेश के साथ ही निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया है। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिया है कि शाला परिसर में शराब सेवन करते पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। शिक्षक बच्चो की पढ़ाई पर सभी ध्यान केंद्रित करें।
There is no ads to display, Please add some


