योग गुरू बाबा रामदेव के अनन्य शिष्य का पहली बार गरियाबंद प्रवास
छुरा (गंगा प्रकाश)। योग गुरू बाबा रामदेव के विशेष कृपा पात्र शिष्य, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. स्वामी परमार्थ देव जी एवं छत्तीसगढ योग आयोग के प्रथम अध्यक्ष संजय अग्रवाल का शुभ आगमन छुरा नगर में हो रहा है। 13 तारीख दिन शनिवार को आदर्श विद्यालय प्रांगण में सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच एकदिवसीय विशेष इंटीग्रेटेड योग शिविर के माध्यम से लोगों को निरोग रहने के सूत्र बताएंगे। पश्चात 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच सांस्कृतिक भवन छुरा में स्वामी जी गोष्ठी के माध्यम से योग सूत्र, योग के अद्भुत लाभ, असाध्य रोगों के निदान, योग को जन-जन तक पहुंचाने हेतु अंचलवासियों को प्रेरित करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान न्यास संरक्षक यशवंत यादव ने जनमानस से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ लेवें। उक्त आयोजन को भव्य बनाने के लिए पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी एवं अंचलवासी जोर शोर से लगे हुए हैं।
There is no ads to display, Please add some


