उत्तर बस्तर कांकेर (गंगा प्रकाश)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 12 जनवरी को जिले के विभिन्न विकासखंड के 16 गांव में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आईईसी वैन के माध्यम से दी जाएगी और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कलगांव एवं हिन्दुबिनापाल, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डोंगरगांव एवं कुर्री, चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कानापोंड एवं चिनौरी, दुर्गूकोंदल के साधुमिचगांव एवं सुरूंगदोह, कांकेर विकासखण्ड के पटौद एवं बेवरती, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत विष्णुपुर, पानावार, नाहगीदा एवं द्वारिकापुरी तथा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत श्रीगुहान एवं उमरादाह में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


