उत्तर बस्तर कांकेर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आरबीसी 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कांकेर तहसील के ग्राम भीरावाही खपरापारा निवासी 45 वर्षीय शिवचरण सोनवानी की डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती जनकबाई को चार लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है।
इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम डुवा निवासी श्री आशीष उइके की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी माता श्रीमती धरमीबाई के लिए 25 हजार रूपये तथा भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम आमापारा भानबेड़ा निवासी पवन पटेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अहिल्या के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
There is no ads to display, Please add some


