जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान क़े हांथों जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया आवेदन
कोंडागांव(गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव 2024 क़े लिए कांग्रेस चुनावी मोड मे आ चुकी है दावेदार अपनी अपनी दावेदारी संगठन प्रमुख क़े समक्ष पेश कर रहे हैँ।पार्टी की प्रक्रिया है किसी भी दावेदार को अपनी दावेदारी पेश करने का अधिकार है टिकट का फैसला पार्टी हाईकमान क़े हांथों होता है, इसी प्रक्रिया का पालन करते कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने संसदीय क्षेत्र कांकेर लोकसभा से टिकट हेतु अपनी दावेदारी करते पेश हुए कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान क़े समक्ष आवेदन किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दिवान ने कहा कांग्रेस पार्टी सभी दावेदारों को अपना पक्ष रखने की खुली छूट देती है चाहे विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव सभी चुनावों मे इसी प्रक्रिया से दावेदारों को गुजरना होता है टिकट पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान तय करती है।
There is no ads to display, Please add some


