थाना डोंगरगांव पुलिस ने अपहृता की पतासाजी कर परिजन के सुपुर्द किया
अपहरण का आरोपी निकला कोगनोरी थाना निपानी, जिला बेलगम (कर्नाटक) का
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश) । बता दे कि रविवार को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा पुलिस अनु अधि डोंगरगाव दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे थाना डोंगरगांव मे दर्ज अप0 क्र0 203/23 धारा- 363 भादवि मे गंभीरता से संज्ञान लेते हुये अपहृता का पता साजी एवं आरोपी तलाश किया जा रहा था जो कि बीते शुक्रवार को अपहृता को दस्तयाब किया गया है एवं महिला अधिकारी से धारा 161 जाफौ0 का कथन कराया गया है पीड़िता के कथनानुसार प्रकरण में धारा 366, 376, 376 (2) (ढ़) भादवि0 4,6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है। एवं आरोपी राहुल गायकवाड पिता हंबीराव गायगवाड, उम्र 29 साल, निवासी कोगनोरी थाना निपानी, जिला बेलगम (कर्नाटक) को विधिवत गिरफ्तारी का कारण बताकर आज रविवार के बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया गया है। ममला अजमानतिय होने से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
There is no ads to display, Please add some


