रायपुर(गंगा प्रकाश)। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर पूरे छत्तीसगढ़ और देशवासियों के लिए गर्व और आनंद का विषय है। श्रद्धेय आडवानी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार का यह निर्णय अभिनंदनीय है।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय आडवानी अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत सी भूमिकाओं में नजर आए हैं। प्रत्येक भूमिका को उन्होंने पूरी तन्मयता के साथ निभाया है और हमेशा राष्ट्रहित को आगे रखकर कार्य किया है। यही वजह हैं कि आज करोड़ों भारतवासियों के हृदय में श्री आडवाणी बसते हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत की धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संकल्पित है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण हुआ है, उसमें श्रद्धेय श्री आडवाणी की बड़ी भूमिका रही है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस जनप्रिय निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है।
श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा, गर्व और आनंद का विषय: शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



