गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार सतरूपा साहू ने छुरा तहसील के ग्राम केंवटीझर में प्राकृतिक आपदा से पीड़िता लक्षन्तिनबाई पति स्व. गंगाराम के घर पहुंचकर लक्षन्तिनबाई को कलेक्टर के द्वारा आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि लक्षन्तिनबाई के पति गंगाराम की कुंआ में डूबने से मृत्यु हो गया था तथा लक्षन्तिनबाई ने शासन से सहायता राशि की मांग की थी। जिस पर कलेक्टर ने लक्षन्तिनबाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। इस पर उन्होंने उक्त राशि लक्षन्तिनबाई के बैंक खाते में भुगतान करने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार छुरा सुश्री सतरूपा साहू ने प्राकृतिक आपदा से पीड़िता के घर पहुंचकर पीड़िता व उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वीकृति आदेश प्रदान कर कलेक्टर द्वारा स्वीकृत सहायता राशि जिला कार्यालय से उसके बैंक खाते में जमा होने की जानकारी दी।
There is no ads to display, Please add some


