फिंगेश्वरः-ग्राम टेका विकासखंड फिंगेश्वर के वरिष्ठ रामदीन साहू का 95 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। आज उनकी शवयात्रा में अनेक गणमान्य नागरिकों, परिजनों एवं ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। आप फिंगेश्वर गायत्री परिवार के प्रणेता, ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता, कन्या हायर सेकेण्डरी फिंगेश्वर एवं कौंदकेरा हायर सेकेण्डरी में प्राचार्य तथा फिंगेश्वर विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी रहे सेवानिवृत्त हेमलाल साहू के पिता के साथ पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के बड़े पिताजी थे। मुक्तिधाम में उनके दाह संस्कार उपरांत उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रख मृआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
There is no ads to display, Please add some


