गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)।1मई यानि विश्व श्रमिक दिवस,जिसको छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करने के लिए प्रदेश स्तरीय आह्वान पर सभी जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने उत्साहित भाव से बोरे बासी खाकर अपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित मीडिया कर्मियों को व्हाट्सएप कर जानकारी साझा किये गए हैं।इस क्रम में बलौदाबाजार कांग्रेस कमेटी के लोकप्रिय जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने भी अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ बोरे बासी खाते हुए जानकारी साझा किये गए हैं।श्री ठाकुर ने आगे चर्चा करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब पूरे राज्य में आज ही के दिन 1मई विश्व श्रमिक दिवस को मजदूर भाई बहनों के सम्मान के लिए लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी दिवस मनाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे जिसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश के मजदूर, किसानों, अधिकारियों सहित सभी वर्गों ने उत्साह भाव से बोरे बासी का आनंद लिए थे लेकिन सरकार बदलने के बाद भी कांग्रेस पार्टी की परंपरा आज भी जीवित है जिसका ताजा उदाहरण श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के सम्मान के लिए बोरे बासी खाए हैं।श्री ठाकुर ने आगे चर्चा करते हुए कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब किसानों गरीबों की हित में निर्णय होते थे।लेकिन सरकार बदलने के बाद आज मजदूरों के सम्मान के लिएविभिन्न कारखाने ,मिलों में काम करने वाले मजदूरों के अधिकार एवं सम्मान के दिशा में भाजपा की सरकार की पहल दिखाई नहीं दे रहा है।श्री ठाकुर ने यह भी कहा कि कांग्रेस की अपेक्षा , भाजपा की सरकार में यही अंतर है।
There is no ads to display, Please add some


