
गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसौटा कोसमंदी देवसुंद्रा, रेंगाडीह व जारा सुन्द्रवन ओडान वटगन धौराभाटा चरौदा में जांजगीर चांपा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरिया ने जन आशीर्वाद यात्रा कर स्थानीयजनों से मुलाक़ात कर सभी से आगामी चुनावों में कांग्रेस की पार्टी को चुनकर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू ,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर प्रभारी महामंत्री गोपी साहू जनपद अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहित साहू मनीष चंद्राकर एवं बूथ, जोन ,सेक्टर के कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


