रायपुर । मुक्तांगन चौक के पास बाइक सवार अज्ञात दो युवकों ने हाइवा चालक से चाकू की नोक पर नकदी 10 हजार व कागजात लूट लिए। प्रार्थी की शिकायत पर राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश प्रजापति 28 वर्ष ग्राम जोरा का रहने वाला है। बताया जाता है कि प्रार्थी अपनी हाइवा क्रमांक सीजी 04 एनजे 6458 में गिट्टी लेकर सिहावा जा रहा था। तभी मुक्तांगन चौक के पास रोड किनारे खड़ी कर हाइवा वाहन के केबिन में प्रार्थी खाना बना रहा था। उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और चाकू की नोक पर प्रार्थी को डरा धमका कर नकदी 10 हजार सहित कागजात ले गए। प्रार्थी की शिकायत पर राखी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 394,506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
There is no ads to display, Please add some


