आर्ट आफ लिविंग ने किया सम्मान
धनंजय गोस्वामी रिपोर्टर
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। डोंगरगाव विधान सभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम पनियाजोब से एक ही गांव के चार छात्र केयारानी यादव पिता रमलेश यादव, कशिश मरकाम पिता सुरज मरकाम, टेकांत साहू पिता मनोहरलाल साहू,भावेश उईके पिता महादेव उईके का चयन प्रयास विद्यालय के लिए हुआ है। जिसका सम्मान आज ग्राम के आनंद विहार मे आयोजित सावन रूद्र पूजा करने आए आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम बैंगलोर के स्वामी मुक्तानंद के हाथो सम्मानित किया गया।
विदित हो कि उक्त चयनित सभी छात्र छात्राओ को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार से जुड़े सत्यदेव साहू के स्थानीय आनंद विहार पर उनके सुपुत्री कु चुनिका साहू द्वारा कोचिंग व मार्गदर्शन दिया गया इनके द्वारा 5 बच्चो की तैयारी कराई गई जिसमे से 4 बच्चो का चयन हुआ है। इसके पूर्व भी इसी तरह एक छात्र का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।
इस सफलता पर ग्रामीणो मे हर्ष व्याप्त है। इसके साथ ही सफल छात्र छात्राओ व उनके प्रशिक्षक कु चुनिका साहू को लगातार बधाई संदेश मिलने लगा है। बधाई देने वालो मे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक गुलाब देशमुख, मन्नू सिन्हा, दानी साहू, संजीव वशिष्ठ, नंदू अग्रवाल, लखन लाल साहू, अमरनाथ साहू, शंकर पटेल, विश्राम साहू, चंद्रगुप्त साहू, आदि प्रमुख है।
There is no ads to display, Please add some


