भागवत दीवान
कोरबा(गंगा प्रकाश)। एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ) के सदस्यों के द्वारा कमला नेहरू महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यरूप महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर एवं महाविद्यालय के सभी विभाग अध्यक्ष एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित थे प्राचार्य एवं शिक्षकगण का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। माता सरस्वती देवी एवं डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन व्यायाम एवं शिक्षा के बारे में बहुत सी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर राजपूत, जुनैद मेमन, राहुल जायसवाल,अभिजीत सिंह, जैशु निषाद,आयुष तिवारी, स्वस्तिका सिंह राजपूत, भारती साहू, शुभम गुप्ता, आयुष गुप्ता, पप्पू पर्धन, मिहिर सिंह शिवम, रवि साहू, मेघा श्रीवास, दिव्या, सानिया, अंकित, गुनगुन, हर्ष, खुशी, जतिन आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


