फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। थाना परिसर में 10 अक्टूबर बुधवार को शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें 11 अक्टूबर को मॉ दुर्गा पंडाल में अश्टमी हवन एवं शनिवार 12 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन पूरे धार्मिक अनुश्ठानों एवं धूमधाम के साथ संपन्न करने पर विचार विमर्श किया गया। थाना प्रभारी ने नगर सहित पूर ग्राम्यांचल में गणेशोत्सव एवं वर्तमान में चल रहे दुर्गात्सव के आयोजन एवं कार्यक्रमों में आयोजन समिति के साथ साथ श्रद्धालुजनों, नागरिकों, ग्रामीणों आदि से मिले सहयोग के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा के साथ आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह हम सबको मिलकर दुर्गात्सव के अश्टमी हवन के साथ साथ दुर्गा विसर्जन के आयोजन को भी शासन के गाईडलाईन का पालन के साथ संपन्न करना है। उन्होंने इन दोनों कार्यक्रमों में सीमित आवाज में साउण्ड का उपयोग करते हुए डीजे आदि के उपयोग को नहीं करना है। ज्यादा साउण्ड से लोगों को कठिनाई होने का ध्यान रखते हुए कोर्ट ने डीजे के कानफोडू सिस्टम को प्रतिबंधित किया है। बैठक में शासन की गाईडलाइन का पूरे निश्ठा के साथ मानने एवं दुर्गा विसर्जन शाम को अंधेरा होने से पहले करने का निर्णय भी लिया गया। सभी दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिवर्शानुसार इस वर्श भी दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन शाम में अंधेरा होने के पूर्व कर लिया जावेगा। बैठक में दुर्गा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी भाग लिया।
फिंगेश्वर में दुर्गात्सव विसर्जन में व्यवस्था बनाने हुई शांति समिति की बैठक
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



