रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे और वहां गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर अपरान्ह 2.25 बजे को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 5.15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचकर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
There is no ads to display, Please add some


