नगर का युवक जा घुसा डिवाइडर में टकराकर हुआ गंभीर घायल

धनंजय गोस्वामी
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। ” सड़क चौड़ी करण ” नाम सुनते ही नगर विकास कि बाते ध्यान मे आती है मगर डोंगरगांव मे सड़क चौड़ी करण का अभिप्राय ही मौत है। सड़क चौड़ी करण शुरू से ही विवाद मे रही जहा एक ओर बार बार ठेकेदार बदले गये वही निर्माण और गुणवत्ता तो देखते ही बनती है। सड़क चौड़ी करण शुरू होने के बाद से ही दुर्घटनाओ का दौर भी शुरू हो गया। कई ऐसी घटनाये हुई जिसमे लोगो को थोड़ी से लेकर प्राणघाती चोटे पहुंची है। सड़क चौड़ी करण ठेकेदार कि लापरवाही के चलते यह लोगो के लिए धूल का गुबार और दुर्घटना का प्रोजेक्ट बन गया है विधायक के प्रोजेक्ट पास कराने के बाद से ही अगर प्रशासन ने इस पर ध्यान दिया होता तो ऐसे कई हादसे टल जाते जो कि अधूरे निर्माण कि वजह से हो रहे है ।एक ऐसा ही हादसा 24 अक्टूबर गुरूवार कि रात्रि लगभग 10:30 के आसपास नगर के ही विदेशी मदिरा दूकान मे काम करने वाले युवक गणपत यादव पिता उभे राम यादव उम्र 37 वर्ष निवासी किल्लापारा डोंगरगांव जो कि रात्रि मे काम पूर्ण कर अपनी मोटर साइकिल से घर कि ओर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही बड़ी गाडी के तेज़ रौशनी आँखों मे पड़ने से शुरवाती डिवाइडर के पास डिवाइडर मे जा घुसा जिससे युवक को सर, हाथ मुँह एवं पैर मे गंभीर चोटे आयी। जिसे आनन फ़ानन मे आसपास के लोगो द्वारा डोंगरगांव अस्पताल पहुंचाया गया।जिसे प्राथमिक उपचार पश्चात राजनांदगाव मेडिकल कॉलेज रेफेर किया गया। प्रशासनिक अधिकारियो से कई बार सड़क चौड़ी करण के कमियों को बताया और दिखाया गया मगर काम नहीं हुआ हर बार एक नया हादसा एक नयी खबर एक नया घायल मगर कारण वही पुराना घटिया निर्माण, लाइट कि कमी, कोई संकेतक नहीं, अधूरा निर्माण।
रौशनी कि कमी बन रहा हादसों का करण
करोड़ों के लागत से बन रहे नगर के सड़क चौड़ी करण जो कि डोंगरगांव के तिगाला पेट्रोल पंप से लेकर गांधी पेट्रोल पंप के थोड़ा आगे तक बनना था जिसका काम सालो से अधूरा है। साथ ही इस नये बन रहे डिवाइडर पर ना शुरुवात ना ही अंत मे लाइट कि व्यवस्था है साथ ही अचानक से डिवाइडर शुरू होने कि वजह से लोगो को साइड का पता नहीं चल पाता है जिससे अब तक कई हादसे हो चुकी है जिसमे कुछ को मामूली तो कुछ को गंभीर चोट तक आई है।
ठेकेदार को प्राप्त संरक्षण
सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को अधूरे काम, लाइट कि कमी, घटिया निर्माण, घटिया क्वालिटी, के बारे मे कई बार ध्यान देने को कहा गया मगर इन सभी बातो के बारे मे ना ही ठेकेदार ना ही शासन प्रशासन किसी ने ध्यान नहीं दिया आये दिन हादसों कि खबर दैनिक समाचार के माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा है मगर हर बार अधिकारियो द्वारा इन सभी बातो को अनदेखा कर दिया जाता है जिससे मामला ठंडे बास्ते मे चला जाता है। अब तक हादसे के शिकार या तो बाहर से आने वाले लोग जो जगह से अनजान है या गरीब तबके के लोग हुए है जिनके हादसों मे घायल हो जाने या मौत हो जाने से शासन प्रशासन पर कोई दबाव नहीं बनेगा, वंही दूसरी ओर किसी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, प्रशासनिक अधिकारी या किसी राजनैतिक दल से जुड़े किसी खास के साथ ये हादसे हो जाते है तो सभी हरकत मे आ जायेंगे। इतने हादसों के खबर के बाद भी किसी तरह का कोई भी सुधार कार्य का ना होने सम्बंधित ठेकेदार को किसी खास के संरक्षण कि ओर इशारा करता है।
कई बार धरना प्रदर्शन भी किया गया
सड़क चौड़ी करण मे हुई अनियमितताओं के चलते नगर के बड़ी राजनैतिक दलों ने धरना प्रदर्शन भी किया मगर ये धरना प्रदर्शन भी धरा का धरा रह गया और कोई भी सुधार नहीं हो पाया।
There is no ads to display, Please add some


