फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कृषिमहाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर गरियाबंद के चतुर्थ वर्ष के छात्र- छात्राओं को महाविद्यालय के रावेरेड्डी कार्यक्रम के अंतर्गत दो सप्ताह के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, भलेसर,महासमुंद मे दिनांक 10/12/2024 सेदिनांक 23/12/2024 तक अनुलग्न ,अटैचमेंट, किया गया है,जिसमें कृषिविज्ञान केंद्र के विभिन्न इकाइयों का भ्रमण एवं विस्तृत जानकारी के साथ के वीके में चल रहे समस्त परियोजना एवं प्रसार तथा अनुसंधान से संबंधित समस्त पहलुओं पर विस्तार से छात्र- छात्राओं को अवगत कराया जाएगा।इस दौरान केवीके के प्रक्षेत्रअधिकारी कमल कांत लोधी द्वारा विद्यार्थियों को केवीके के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया और कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई छात्रों ने प्रैक्टिकल के माध्यम से नींबू वर्गीय पौधों में एयरलेयरिंग की तकनीक को जाना एवं उसके महत्व को समझा।इस भ्रमण का आयोजन कृषिमहाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.गिरिजेश शर्मा एवं पाठ्यक्रम समन्वयक लेखराम वर्मा के निर्देशन में सहायक प्राध्यापक सत्येंद्रपाटले,डॉ. सुमन रावटे एवं डॉ कुंतल साटकर द्वारा आयोजित कराया गया । इस भ्रमण में महाविद्यालय के 17 छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित हुए।
There is no ads to display, Please add some


