गरियाबंद पुलिस द्वारा इण्ड टू इण्ड कार्यवाही करते हुए तेलंगाना के अवैध गांजा तस्कर को 04 किलोग्राम गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।
दिलदार खान कालाहांडी उड़ीसा के द्वारा आसपास से गांजा इकट्ठा कर सिफुद्दीन तेलंगाना को बिक्री हेतु रखा था अवैध गांजा।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा, शराब, जुआ ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे आज दिनांक 05.02.2025 को मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम मैनपुर जिदार तिराह एनएच 130 सी के पास अपने थैला मे अवैध धन अर्जित करने के उदेश्य से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर ग्राहकों का इंतज़ार करते खड़ा है कि सूचना पर थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के साथ रेड की कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर गांजा रखे ग्राहको का इंतज़ार करते आरोपी को पुलिस टीम ने पकड़ा, नाम पता पूछने पर अपना नाम पठान सिफुद्दीन पिता इसाक पठान उम्र 58 साल जिला आदिलाबाद (तेलंगाना) का रहने वाला बताया दूसरा आरोपी दिलदार ख़ान कालाहांडी उड़ीसा को पूछताछ करने पर गाँजा को आसपास से इकट्ठा कर सिफुद्दीन तेलंगाना को बेचना बताया गया। घटना स्थल पर ही आरोपी के पास से एक विमल पान मसाला थैला के अंदर खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ 04 पैकेट में 04 किलो ग्राम गांजा कीमती 40000 तथा एक नीला रंग का नोकिया कंपनी का कीपेड मोबाइल कीमती 1000 को बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी का उक्त कृत्य धारा 20 (ख) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर टीम की विशेष भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


