मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर बी आ सी बैठक भवन मे ग्राम प्रमुखों को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम सी ई ओ ने ग्राम प्रमुख व जनप्रतिनिधी को बैठक मे आहूत किया.जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा परिचर्चा हुई जिसमे आये मैनपुर देवभोग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ग्राम प्रमुखो ने अपने क्षेत्र मे सड़क पानी शिक्षा बिजली आदि समस्याओ को एस डी एम के पास रखा वही समस्याओ को लेकर एस डी एम ने कहा की क्षेत्र की त्वरित गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने की बात कहीं। और क्षेत्र की समस्याओं का निदान करने का प्रयास में हमेशा तत्पर रहने की बात में संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से बात कर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया।
आगामी दिनों में छत्तीसगढ राज्य के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुचने वाले है, जिसके चलते प्रशासनिक अमला पुरी तरह से तैयारी में जुट गया है, मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर एसडीएम मैनपुर हितेश पिस्दा ने गत दिवस को क्षेत्र के समाज प्रमुख व वरिष्ठजनों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित किया था ।
इस बैठक में प्रमुख रूप से जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनपद पंचायत ब्लाक कांग्रेसअध्यक्ष भोला जगत मैनपुर के मुख्यकार्यपालन अधिकारी आशीष अनुपम टोप्पो, मनरेगा परियोजना अधिकारी रमेश कंवर विशेष रूप से उपस्थित थे इस दौरान बैठक मे एसडीएम ने बताया कि आगामी दिनो में मैनपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री का संभावित दौरा कार्यक्रम होना है, इस दौरान क्षेत्र के लोगो का जो प्रमुख मांग व समस्या है, उसे लेकर यह बैठक बुलाया गया है ।
बैठक में सभी समाज प्रमुखों व वरिष्ठ जनों ने कई समस्याओ से अवगत कराया, इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमृतलाल नागेश, अमलीपदर के सरपंच सेवन पुजारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रवण सतपति, हनीफ मेमन, गफ्फु मेमन, अजहर मेमन, हिमांशु रामटेके, युवा कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष शाहिद मेमन, युवा कांग्रेस के अमलीपदर अध्यक्ष पंकज मांझी, हिमांशु रामटेके, हरिश्वर पटेल, राधे पटेल, गेंदू यादव, सियाराम ठाकुर, सुरेश पांडेय, रसीद खान, त्रिभुवन पटेल, सुखराम यादव, खेत्रो कश्यप, डोमार साहू, खिलेन्द्र कुटारे, देवचरण साहू सहित विभिन्न समाज प्रमुख वरिष्ठजन व जनप्रतिनिधिउपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


