उम्मीदवारों को मतदाता मिल रहे 3 बजे के बाद, प्रत्याशी देर रात तक कर रहे प्रचार
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायतक्षेत्र क्र. 3 में आज युवा प्रत्याशी जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने अपने क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर, धुमा, परतेवा एवं सुरसाबांधा का तुफानी दौरा कर ग्रामीणों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। बाजे-गाजे एवं पटाखे के साथ उन्होंने गांव-गांव में चुनाव की बिगुल फुक दिया है। ग्रामीणजन उनकी बात सुनने काफी लालयित दिखे। रबी फसल में काम का समय होने के कारण अल सुबह से प्रचार में निकले योगेश साहू को सुबह 9ः30 बजे एवं शाम मे 3 बजे से गांवों में लोगों से मेल मुलाकात करने में ही लोग मिलते है। श्री साहू से ग्रामीणों की अच्छी जान पहचान होने से प्रचार में काफी सहयोग मिल रहा है। चूंकि वे जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के निर्वाचित विधान सभा स्तर के अध्यक्ष हैं इसलिए गांव-गांव में उनके कार्यकर्ता है जो उनके गांव पहुचने के पूर्व ही महौल बनाने में उन्हे सहयोंग करते है। उन्होंने आज अपने दौरे में गांवों में लोगो से कहा कि जिला पंचायत में शासन के सभी योजनाओं के क्रियान्वयन का जवाबदारी दी जाती है उसमें सक्रिय रहकर अपने क्षेत्र के लिए योजनाओं का लाभ दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। अगर मुझे आप लोगों का सहयोग और आर्शीवाद मिला तो अपने क्षेत्र में मुझे बहुत अधिक ग्रामीण विकास के कार्य करने का सपना पूरा करना है। जिससे हमारा क्षेत्र विकास में सबसे आगे बना रहे। हमारे क्षेत्र में विकास की काफी ज्यादा संभावना है। आपका सहयोग मेरा संबल बनेगा।
There is no ads to display, Please add some


