कल गरियाबंद जिले के 334 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच लेंगे शपथ
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के गरियाबंद जनपद पंचायत अन्तर्गत 62 ग्राम पंचायत, छुरा जनपद पंचायत क्षेत्र में 74 ग्राम पंचायत, फिंगेश्वर जनपद पंचायत 71 ग्राम पंचायत, मैनपुर जनपद पंचायत में 74 ग्राम पंचायत वहीं देवभोग जनपद पंचायत क्षेत्र के 53 ग्राम पंचायत है जो कल 3 मार्च को 334 ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सभी सरपंच एवं पंचो का शपथ ग्रहण समारोह किया जावेगा। ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव द्वारा शपथ दिलाई जावेगी। इस कार्यक्रम में पंचायत परिसर में ग्रामीण जन उपस्थित रहेंगे।



