राकेश भारती
कुसमी / बलरामपुर (गंगा प्रकाश) । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रामनगर पुलिया के पास रामनगर के बीच मुख्य मार्ग में काफी गढ्ढा हो एवम कीचड़ हो जाने के कारण आए दिन स्कूल के बच्चो की वाहन ग्राम पंचायत मदगूरी रास्ते में नही जाने के कारण छोटे छोटे बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार कहने के बाद भी ग्राम पंचायत के सरपंच एवम सचिव द्वारा सड़क बनवाने में ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे स्कूल के बस को आगे ग्राम पंचायतो में नही जाने से छोटे छोटे बच्चो को काफी परेशानी हो रही है, इस मार्ग में बहुत से ग्राम पंचायत है जहा के बच्चे कुसमी स्कूल में पढ़ने आते जाते है , साथ ही घनघोर जंगल होने के कारण जंगली जानवरों के द्वारा कभी भी देरी से रास्ते में स्कूल के बच्चो के आने जाने में कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है । समाचार के माध्यम से स्कूल के बच्चो के अभिभावकों द्वारा बलरामपुर कलेक्टर सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवम अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द से जल्द इस मार्ग को बनवाने की अपील की है । जिससे छोटे छोटे बच्चो को स्कूल आने जाने में साथ ही स्कूल के वाहन को आवागमन होने में किसी प्रकार की परेशानी न हो सके ।
There is no ads to display, Please add some


