ग्राम खरताबेड़ा में सौर ऊर्जा सयंत्र सुचारू रूप से कार्यशील सौर ऊर्जा सयंत्र की क्षमता बढ़ाने किया जा रहा आवश्यक पहल
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत-गरहाडीह के आश्रित ग्राम खरताबेडा, जो कि उदंती सीतानदी अभ्यारण क्षेत्र अंतर्गत स्थित वनांचल ग्राम है। गांव में क्रेडा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2007-08 में वैकल्पिक तौर पर सौर ऊर्जा संयंत्र 4 कि. वॉ. क्षमता से विद्युतीकृत कर शासन द्वारा निर्धारित प्रति हितग्राही 150 वॉट के मान से 52 परिवारों को प्रकाश व्यवस्था हेतु विद्युत उपलब्ध कराया जा रहा है। जो कि वर्तमान में कार्यशील है। सहायक अभियंता क्रेडा टी.आर ध्रुव ने बताया कि वर्तमान में हितग्राही संख्या बढ़ गये है एवं ग्रामीणों द्वारा अतिरिक्त अन्य विद्युत उपकरणों जैसे टी.वी., कूलर, पंखे, होमथियेटर, प्रेस इत्यादि का उपयोग किया जा रहा है। जिस कारण निर्धारित क्षमता से अधिक लोड होने से सौर संयंत्र बार-बार ड्रिप होकर बंद होने की समस्या हो रही है। पूर्व में उक्त ग्राम का डोर-डोर सर्वे कराये जाने पर 10.8 किलोवॉट क्षमता का लोड आ रहा है जिसके कारण सोलर पॉवर प्लांट ओवर लोड की वजह से सौर संयंत्र की कार्यशीलता प्रभावित हो रही है। वर्तमान में सौर संयंत्र अपनी क्षमता अनुरूप कार्यशील है। ग्राम खरतावेडा हेतु क्षमता उन्नयन के लिए प्रस्तावित क्षमता 36.3 कि. वॉ. क्षमता का प्रस्ताव शासन स्तर पर प्रेषित किये जा चुके है।
There is no ads to display, Please add some


