एकलव्य स्कूल कोसमबुड़ा के छात्रों ने किया थाना छुरा का शैक्षणिक भ्रमण
पुलिसिंग, साइबर अपराध से सुरक्षा और कानून संबंधी जानकारी से हुए रूबरू

छुरा (गंगा प्रकाश)। थाना छुरा में आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण शिक्षकों की उपस्थिति और पुलिस विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराना रहा।

थाना के विभिन्न अनुभागों का अवलोकन
बच्चों को थाना परिसर के मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला एवं बाल कक्ष, डे एवं नाईट ड्यूटी अधिकारी कक्ष, शस्त्रागार, CCTNS कक्ष और थाना प्रभारी कक्ष का भ्रमण कराया गया।

प्राथमिक जानकारी और जागरूकता सत्र
थाना प्रभारी द्वारा बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली, रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया, एफआईआर से लेकर जांच और निवारण की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही “गुड टच-बैड टच”, साइबर अपराधों से सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना तथा पुलिस की भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।
विश्वास और सहयोग की भावना का संचार
बच्चों को यह समझाया गया कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है और वे भयमुक्त होकर अपनी समस्याएं पुलिस से साझा कर सकते हैं। साथ ही, पुलिस पदक्रम और कार्यशैली के बारे में भी छात्रों को बताया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास, और पुलिस-जन सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
There is no ads to display, Please add some


