वनांचल में केक काट कर मनाया मोहन मरकाम का जन्मदिन
चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं , निधि से सौगातें भी दी
हरदीप छाबड़ा
राजनाँदगाँव(गंगा प्रकाश)।-बीते गुरूवार खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बार्डर के दर्जन भर गावों में सघन जनसम्पर्क किया और नक्सल प्रभावित गावों में चौपाल लगा कर आम जनता की समस्याएं भी सुनीं । बहुत सी शिकायतों व् समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए छन्नी चंदू साहू ने ग्रामीणों की मांग पर विकास के लिये विधायक निधी से तीस लाख की सौगात भी दी । जनसम्पर्क के दौरान विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू महाराष्ट्र सीमा से लगे ग्राम मक्के ,केसोखैरी ,कुसूमकसा ,महाराडीह हज्जूटोला, तिरपमेटा ,लाताकोडो , रंगकठेरा ,कहाडकसा ,शांतिनगर , डोगरगांव ,हांडीटोला सहित अन्य जगहों का दौरा किया ।
औचक दौरे के दौरान छन्नी चंदू साहू ने ग्राम मक्के के कन्या आश्रम शाला का निरिक्षण भी किया जहाँ अधीक्षिका के ना होने की जानकारी मिलने पर जल्द से जल्द उस पद को भरे जाने का आस्वाशन भी दिया ।
गौरतलब है कि गुरूवार को ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन भी था । इस अवसर पर क्षेत्र के सघन दौरे के बीच ही विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने वनांचल के ग्राम तिरपेमेटा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के संग केक काटा व मोहन मरकाम के सुदीर्घ जीवन की कामना की इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि छोटे लाल कटेगा,ललित मंडावी, भारत हारमे, हीरा सिंह हारमें, भैयालाल कुंजाम, सरपंच कन्हैयालाल नेताम, धार सिंह हारमे, चतुर सिंह हारमें ,लाल बहादुर ताराम, नरसिंह कचलामे, झुमुक लाल वरचो, कुमार कचलामे, चरण सिंह हारमें, मेहर दास हारमे,महेश कुमार हारमें सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


