सदाराम कश्यप
मुंगेली । जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू व महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 मल्हा पारा (परमहंस वार्ड) में वृक्षारोपण कर मनाया । जिला पंचायत सदस्य दुर्गा साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नए शिखर पर पहुंचाया । उन्होंने कहा कि आज विदेश में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। वह दिन दूर नहीं हिंदुस्तान मोदी के नेतृत्व में सुपर पावर बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जो भी योजना बनाई जाती है वह देश के हर नागरिक के लिए होती है। इसलिए मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास कारगर सिद्ध हो रहा है। हमें किसी भी पार्टी के बारे में न सोचते हुए सिर्फ शख्सियत को देखना है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, सहायता पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक होगा। वृक्षारोपण के दौरान अंजू राजपूत, प्रदेश मंत्री, माला गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, सरस्वती सोनी , चंद्रकली पात्रे, लक्ष्मी साहू, एवं दुर्गा उत्तम साहू जनपद सदस्य विनिया सिंग, कन्या सिंग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


