हरदीप छाबड़ा
मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)-एनएसएस इकाई गोटाटोला के स्वयंसेवकों द्वारा एवं राजीव युवा मितान ग्राम गोटटोला के बस स्टैंड एवं सभी दुकानों में जाकर सभी व्यवसायियों को अपनी दुकान के सामने डस्टबिन में ही कागज झिल्ली आदि डस्ट डालने डालने का संदेश दिया जिसमें विशेष रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव आदि सभी की सहभागिता रही। गांव, जिला व प्रदेश को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए एक मुहिम छेड़ी है जिसमें एनएसएस के सभी बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। गांव वालों से विशेष अनुरोध के साथ कि गांव को स्वच्छ व स्वस्थ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। सभी स्वयंसेवक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तोरण लाल बसु व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोटा टोला के निर्देशन में कार्यक्रम में हिस्सा लिए एवं राजीव युवा मितान के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा(मोंटू सिन्हा) गजेंद्र धुर्वे धनन्जय किशोरी ममता अलेन्द्र उपस्थित रहे
There is no ads to display, Please add some


