विनय सिंह
बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। प.देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय साजा में नवप्रवेषित छात्र -छात्राओं के लिए ग्रन्थालय उपयोगकर्ता शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे छात्र -छात्राओं के लिए ग्रंथलाय से सम्बंधित जानकारी दिए गए तथा ग्रन्थालय में संचालित n-list प्रोग्राम के बारे में महाविद्यालय के ग्रन्थपाल अमित कुमार साहू के द्वारा विस्तार से बताया गया.इस अवसर पऱ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई. पी दिनकर, सहायक प्राध्यापक हितेश वर्मा एवं भोज राम कपूर उपस्थित रहें. और सभी ने छात्र छात्राओं को अपना मार्गदर्शन दिया.
There is no ads to display, Please add some


