चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता
लैलूँगा (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण संघ इकाई लैलूंगा द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जनपद कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को रसोइया संघ ने ब्लॉक ऑफिस से रैली निकालकर बस स्टैंड चौक गायत्री मंदिर होते हुए तहसील पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा। अपनी विभिन्न मांगों में रसोईया संघ ने बताया कि रसोईया संघ को शासन द्वारा नियमित किया जाए, रसोईया को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए, रसोईया को बिना कारण बाहर किया जाना बंद किया जाए आदि मांग को लेकर रसोईया संघ द्वारा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया इस दौरान भारी संख्या में रसोईया शामिल हुए।
There is no ads to display, Please add some


