हरदीप छाबड़ा
राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)।– जगजीत सिंह भाटिया(लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो ग्राम धरमूटोला पहुँचे ,यँहा मुख्य अतिथि जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो,अध्यक्षता खिलेश्वर साहू महामंत्री (भाजपा मंडल छुरिया) तथा विशेष अतिथि हीरालाल साहू ( सरपंच ),टीकम साहू( युवा नेता) ,अर्जुन सिन्हा हेतराम साहू थे।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरमुटोला में पहुंचे जगजीत सिंह भाटिया जी ने कहा कि सौभाग्य का विषय है कि आज हम सब के बीच दुर्गा माता जी विराजमान हो रही है और साथ ही ज्योति कलश भी स्थापित किए जा रहें है।
धरमुटोला में जगजीत सिंह भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर ज्योति कलश स्थापना में सहभागी बने। उन्होंने कहा की ज्योति शब्द का मतलब ही प्रकाश (उजाला ) है । कंवार नवरात्रि पर जिस स्थान पर अखंड ज्योत जलते है ।वहां माता दुर्गा की विशेष कृपा होती है।आओ माता दुर्गा जी की हम सब मिलकर दीप प्रज्वलित कर अपने जीवन से अवगुणों को हटाकर सद्गुण को ग्रहण करें और ज्ञान रूपी प्रकाश गंगा को आत्मसात आप सभी के जीवन में जगत जननी माता अम्बे दुर्गा भवानी का असीम कृपा बनी रहें।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवार राम चंद्रवंशी, रामगोपाल साहू, श्रीमती सविता नेताम, मनराखन श्याम, धन्ना राम, श्रीमती जंत्री बाई,श्रीमती लता बाई, धनाई बाई, एवं समस्त ग्रामवासी धरमुटोला उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some


