मैनपुर । विगत दिनों मैनपुर बी आर सी सी प्रशिक्षण हाल में दस दिवसीय समावेशी प्रशिक्षण दिया गया जिसमे दिव्यांग बच्चे अध्ययनरत शाला के शिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के मुख्य मास्टर ट्रेनर बीआरपी आरआर चांदेह सहयोगी मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीमती सरोज सेन संकुल समन्वयक मैनपुर और संतोष ध्रुव संकुल समन्वयक शोभा रहे प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों को उनके कौशल विकास हेतु पठन-पाठन गतिविधि ब्रेल लिपि सांकेतिक चिन्ह एवं अन्य शिक्षण सामग्रियों से रूचि कर वातावरण निर्माण कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ एक ही साला में साथ-साथ अध्यापन करवाया जाए ताकि दिव्यांग बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सके 10 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन में विकासखंड स्रोत समन्वयक मैनपुर के द्वारा अपने उद्बोधन में दिव्यांग बच्चों को समाज में नाम रोशन करने तथा अन्य उच्च पदों पर आसीन होने लायक बनाने हेतु सब मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


