धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। छाल क्षेत्र के एडुकला में 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक सार्वजनिक दुर्गा पूजन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है जिसमे आगामी 30 सितंबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा आपको बता दे कि पिछले वर्ष की भाती इस वर्ष भी ग्रुप डांस युगल डांस और जसगित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमे ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15001 रुपए दूतीय पुरुष्कार 10001 रुपए, तृतीय पुरस्कार 7001 और चौथा पुरुस्कार 4001 रुपए रखा गया है इसी तरह युगल डांस प्रतियोगिता के पहले विजेता को 3101, दुतीय 2101 और तृतीय पुरस्कार 1101 रुपए वहीं जसगीत प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 7001 रुपए दूतीय 5001 और तृतीय पुरस्कार 3001 रुपए रखा गया है आपको बता दे की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया और ब्लाक अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर होंगे और इन्ही अतिथियों के हाथो विजेताओं को पुरुस्कार राशि और स्मृति चिन्ह का भेंट किया जाएगा इसके अलावा 2 अक्तूबर को ओम पुष्पा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
There is no ads to display, Please add some


