मैनपुर(गंगा प्रकाश)- विकासखंड मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूरी में बसे ग्राम पंचायत देहारगुड़ा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा ,संकुल केंद्र गिरहोला के बच्चों ने छोटा सा आयोजन कर नवरात्रि के प्रथम दिवस को कलम की ताकत बताने का प्रयास किया है बच्चों के माध्यम से माता दुर्गा कलम की ताकत से नशा रूपी राक्षस व अशिक्षा रूपी राक्षस को वध कर समूल नष्ट करने की प्रयास कर रही है बच्चों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर बताने का प्रयास किए हैं कि कलम में क्या ताकत होती है इस आयोजन में प्रमुख रूप से चित्रसेन पटेल प्रधान पाठक कांतिलाल साहू शिक्षक श्रीमती तारा साहू शिक्षिका का महत्वपूर्ण योगदान है।
There is no ads to display, Please add some


