https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/09/1000782354.mp4
https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2024/09/1000782350.mp4


रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 12 सितम्बर 24 को एसीबी इकाई बिलासपुर को रायगढ़ जिले के शिक्षा विभाग के  एक रिश्वतखोर बाबू  को 25000रुपए  रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक17.08.24को मिडिल स्कूल खम्हार तहसील  खरसिया जिला  जिला रायगढ़  में पदस्थ शिक्षक उमेन सिंह चौहान के   द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की  शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी के इलाज से संबंधित मेडिकल बिल पास कराने  के एवज में उक्त स्कूल का  बाबू ओमप्रकाश नवरत्न उससे 25000 रुपए रिश्वत मांग रहा है   और वह उसे   रिश्वत न देकर उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है जिस पर शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत कर्ता की शिकायत सही पाई गई जिस पर एसीबी बिलासपुर द्वारा  आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई जाकर आज प्रार्थी को रिश्वत रकम 25 हजार रुपए   आरोपी को देने हेतु खम्हार स्कूल रायगढ़ भेजा गया था जो रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी को  स्कूल में ही  एसीबी की टीम द्वारा पकड़ लिया गया जिससे स्कूल में और  आसपास हड़कंप मच गया । पकड़े गए आरोपी ओमप्रकाश नवरत्न पिता जैतराम नवरत्न से रिश्वत की रकम 25 हजार रुपए बरामद की जाकर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जायेगी।। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से  एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की  जा रही है । एसीबी सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version