नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा ब्लॉक अंतर्गत ईकनार गांव में धर्मांतरण को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ ग्रामीणों ने मतांतरित बताए जा रहे दो परिवारों पर हमला कर उनके 16 सदस्यों के साथ मारपीट की और उन्हें गांव से जबरन बाहर निकाल दिया।

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि हमले के बाद उनके घरों में तोड़फोड़ की गई। घरों में रखा राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान नष्ट कर दिया गया, जबकि आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद से दोनों परिवार भय के माहौल में हैं और गांव छोड़ने को मजबूर हैं।

Laptop Problem : स्लो लैपटॉप से राहत अपनाएं ये आसान टिप्स और पाएं फास्ट परफॉर्मेंस

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मानवाधिकार संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, पुनर्वास और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। मामले ने एक बार फिर क्षेत्र में सामाजिक तनाव और धार्मिक असहिष्णुता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version