रायपुर। समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वे इसी हफ्ते एक-दो दिनों में छत्तीसगढ़ पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

बीते दिनों अमित बघेल अंडरग्राउंड हो गए थे, लेकिन सोमवार को उन्होंने एक निजी यूट्यूब चैनल को खुला इंटरव्यू देकर फिर से सुर्खियां बटोरीं। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वे न किसी से डरते हैं और न ही भागने वाले हैं।

PLGA सप्ताह की घोषणा के बाद बस्तर में सुरक्षा कड़ी, नक्सलियों ने पहली बार स्वीकारा 320 सदस्यों के मारे जाने का दावा

“छत्तीसगढ़ की माटी का पुत्र हूं, यहीं रहूंगा” — अमित बघेल
इंटरव्यू में अमित बघेल ने साफ कहा कि वे छत्तीसगढ़ की माटी के पुत्र हैं और मरते दम तक यहीं रहेंगे। उन्होंने कहा, “मैं न्यायालय पर भरोसा करता हूँ। न्याय माँगने के लिए आगे भी लड़ता रहूंगा। मैं भागने वालों में से नहीं हूँ।”

7 राज्यों की पुलिस कर रही छापेमारी
अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत कुल 7 राज्यों की पुलिस विभिन्न मामलों में कार्रवाई कर रही है। कई जगहों पर छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन वे अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। उनके संभावित सरेंडर की खबर के बाद पुलिस की गतिविधि तेज हो गई है।

भड़काऊ बयानबाजी के बाद बढ़ी थी निगरानी
हाल ही में समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में थी। उनके समर्थकों और संगठन से जुड़े लोगों पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version