Amla Navami : कार्तिक मास की शुक्ल नवमी तिथि को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला का पेड़ भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन इसकी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

भक्त इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा, कथा श्रवण और भोजन करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

Chhattisgarh state festival: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की रजत जयंती में पीएम मोदी करेंगे शिरकत, रायपुर में सुरक्षा अलर्ट जारी

पौराणिक कथा के अनुसार, कावेरी नदी किनारे रहने वाले एक ब्राह्मण के पुत्र ने कार्तिक मास में पूजा नहीं की थी, जिससे उसे पिता ने चूहे का श्राप दे दिया। बाद में जब ऋषि विश्वामित्र आंवले के पेड़ के नीचे कथा सुना रहे थे, तब वह कथा सुनकर ब्राह्मण पुत्र को मुक्ति मिली और वह स्वर्ग चला गया।

माता लक्ष्मी और आंवला नवमी का संबंध भी विशेष बताया गया है। माना जाता है कि माता लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की थी, क्योंकि इसमें तुलसी (विष्णु प्रिय) और बेल (शिव प्रिय) दोनों के गुण मौजूद हैं।

इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से संतान, सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही ब्राह्मणों को भोजन कराना और स्वयं भी आंवले के नीचे भोजन करना शुभ माना गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version