Amlidih Viral Video , रायपुर। राजधानी रायपुर में सूखे नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अमलीडीह क्षेत्र के एक मकान में सूखा नशा करते युवाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Murder : राजधानी में युवक की चाकू गोदकर हत्या, डांस विवाद बना मौत की वजह

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वीडियो का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे सक्रिय नशा नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि सूखा नशा कहां से आ रहा है, इसकी सप्लाई चेन कौन चला रहा है और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीते कुछ महीनों में रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 89 नशा पैडलरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से पूछताछ में कई नए ठिकानों और संपर्कों की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय नशा नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

अमलीडीह क्षेत्र में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर राजधानी में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती लत को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ इलाकों में खुलेआम नशा बिक रहा है, जिससे समाज और खासकर युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version