Attack On Journalist बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 14 अक्टूबर 2025 — छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक पत्रकार पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित यदुनंदन नगर में सोमवार को एक स्वतंत्र पत्रकार पर उस समय फावड़े से हमला कर दिया गया जब वह सड़क निर्माण कार्य की रिकॉर्डिंग कर रहा था। हमले में पत्रकार को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CBSE Pattern: सीबीएसई की तर्ज पर होगी अब राज्य बोर्ड की पढ़ाई और परीक्षा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पत्रकार सड़कों की खुदाई और पाइपलाइन बिछाने के काम में कथित अनियमितताओं को उजागर करते हुए लाइव वीडियो बना रहा था। तभी एक व्यक्ति अचानक फावड़ा लेकर उस पर हमला कर देता है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सुनील वाधवानी के रूप में हुई है। पीड़ित पत्रकार के अनुसार, पहले आरोपी ने गाली-गलौज की और फिर उस पर फावड़े से वार किया। इसके अलावा, पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की पत्नी ने उसे धमकी दी और कहा कि यदि उसने मामले को आगे बढ़ाया तो उसे झूठे दुष्कर्म के केस में फंसा दिया जाएगा।

Bijapur Explosives Seizure : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरामद हुए IED और डेटोनेटर

हमले की पुष्टि करते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया, “पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी सुनील वाधवानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास), 506 (धमकी देना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।”


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version