दुर्ग : नंदिनी टाउनशिप में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. बदमाशों ने घर के दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर आग लगाकर लोगों को मारने की कोशिश की. गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, और घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए.नंदनी टाउन शिप में रहने वाले रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. रामेश्वर ने बताया कि जब कूलर से धुंआ अंदर आने लगा, तब उन्हें घर में आग लगने का अहसास हुआ. इस पर उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से बदमाशों ने ताला लगा दिया था.

‘कांटा लगा…’ गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन, एक्ट्रेस के घर पहुंची पुलिस-फॉरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने पड़ोसियों को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और पानी डालकर आग बुझाया. आगजनी में घर के अंदर खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की 28 जून को पूरी होगी हर मुराद, पढ़ें शनिवार का राशिफल

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहल्ले के लोग आग बुझाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 326 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version