Author: Ganga Prakash

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत मिली है। इस मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने लखमा को अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया। जमानत की शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा, हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता, मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा। बता दें कि शराब घोटाला मामले में लखमा पिछले एक साल से जेल में बंद थे। उन पर…

Read More

रायपुर। भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें अनुशासन, सुरक्षा व देशसेवा के क्षेत्र में करियर का अवसर देने के उद्देश्य से महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा यह रैली 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (एमपी) में आयोजित होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय सेना ने 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया था। इस परीक्षा में सफल घोषित…

Read More

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में मोबाइल हैकिंग के जरिए एक रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से 1 लाख 14 हजार 997 रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी मो. मोइनुल हक, निवासी कासिमपारा मस्जिद के पास, तोरवा ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनका एयरटेल कंपनी का मोबाइल नंबर भारतीय स्टेट बैंक, शाखा तोरवा (जगमल चौक) के खाते से लिंक है। पीड़ित के अनुसार 27 जनवरी को…

Read More

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एसपी रत्ना सिंह ने दो निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षक के ट्रांसफर किये गये हैं। देखें आदेश……

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक बार फिर मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। बैठक 04 फरवरी 2026 को सुबह 11ः30 बजे होगी। मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है। बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री फैसलों की जानकारी देंगे।

Read More

रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने महादेव ऐप की तर्ज पर चल रहे एक नए ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा किया है। आरोपी ‘jmdbet777.com’ और ‘Classic777.com’ नाम की ऑनलाइन बुक/ऐप के जरिए प्रदेशभर में लोगों से दांव लगवा रहे थे। इन ऐप्स में 40 से ज्यादा गेम्स मौजूद थे, जिन पर ऑनलाइन बैटिंग कराई जा रही थी। पुलिस ने 31 जनवरी को कार्रवाई करते हुए दुर्ग निवासी रखब देव पाहुजा, रायपुर के पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, कमल राघवानी, सचिन जैन और बिलासपुर निवासी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के फरार ड्राइवर नारायण साहू को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने टिप्पणी की कि आर्थिक अपराध बेहद गंभीर प्रकृति के होते हैं और इनका देश की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है। ACB-EOW में दर्ज FIR के अनुसार, नारायण साहू सूर्यकांत तिवारी का भरोसेमंद सहयोगी और कोयला सिंडिकेट का प्रमुख कैश हैंडलर था। जांच में सामने आया कि उसने सिंडिकेट के जरिए करीब 13 करोड़ रुपए की अवैध नगदी इकट्ठा की थी। आरोप है…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए शराब पर नई ड्यूटी दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रदेशभर में लागू होंगी। इसके तहत देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर ड्यूटी टैक्स बढ़ाया गया है। सरकार ने पहली बार विदेशी शराब की कीमत के आधार पर अलग-अलग ड्यूटी दरें तय की हैं। यानी अब जितनी महंगी शराब होगी, उस पर उतना ही ज्यादा टैक्स देना होगा। इससे प्रीमियम और लग्ज़री शराब की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। बता दें कि, नई व्यवस्था के तहत…

Read More

बरेली (उत्तर प्रदेश)। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की कैलाशपुरम कॉलोनी में 26 जनवरी को आईवीआरआई के संविदाकर्मी जितेंद्र यादव का शव घर के वेंटिलेटर से लटका मिला था, जिसे शुरुआत में आत्महत्या माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या (स्ट्रैंगुलेशन) की पुष्टि होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई; पुलिस की गहन जांच में खुलासा हुआ कि 9 साल तक चले प्रेम संबंध के बाद 25 नवंबर 2025 को शादी करने वाली पत्नी ज्योति ने ऑनलाइन जुए में 20 हजार रुपये हारने और पैतृक संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बाद पति जितेंद्र का गला घोंटकर…

Read More

नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के जनजातीय बहुल क्षेत्रों में भाषा की बाधाओं को दूर करने के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत 18 स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्राथमिक शिक्षा दी जा रही है। यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को, जिन्होंने सोमवार को लोकसभा में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित देश के जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल से जुड़े शिक्षा सुधार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन की प्रगति, क्षेत्रीय एवं भाषाई असमानताओं, विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के…

Read More