Author: Ganga Prakash

बलौदा बाजार। बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक करीब 20-30 फीट दूर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी का सिर फट गया, तो किसी के सीने में गंभीर चोट आई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के सेल गांव के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रथराम केंवट, दूरदशी केंवट और फिरतू केंवट के रूप में हुई है। तीनों युवक तुरकीनडीह गांव…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तुत किए जाएंगे और वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी।

Read More

रायपुर।  राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त सेवा के सदस्यों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पदों पर नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति विभागीय पदोन्नति-छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है। देखें आदेश

Read More

रायपुर। मोर आवास, मोर अधिकार, रोक कर रखे हैं फलनवा सरकार” सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि जन-जन का आंदोलन था, जो अब ठोस नतीजों में बदल चुका है—यह बात उप मुख्यमंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर के संवाद ऑडिटोरियम में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को बड़े जनआंदोलन के रूप में उठाया था और आज वही संघर्ष परिणाम का आंदोलन बन गया है। विजय शर्मा ने बताया कि वर्षों तक गरीबों को आवास से वंचित रखा गया—2011…

Read More

Chhattisgarh BJP:  छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से 29 जनवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के 9 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक बिलाई से अब्दुल समद कुरैशी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से अय्यूब सोलंकी, कोंडागांव से वसीम कच्छी, नारायणपुर से कमलजीत सिंह आहूजा, बस्तर से मो. अजीज खान, सुकमा से इंजारइल खान, बीजापुर से फारुख खान, मुंगेली से रितेश बाधवा और कोरबा से उत्तम…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा-गुंडराजगुडे़म जंगल पहाड़ी इलाके में 29 जनवरी 2026 को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पामेड़ एरिया कमेटी के दो कुख्यात सशस्त्र माओवादी कैडरों को मार गिराया है। मारे गए माओवादियों की पहचान ACM प्रदीप उर्फ जोगा (इनाम ₹5 लाख) और PM भीमा वेको (इनाम ₹2 लाख) के रूप में हुई है, जो कावरगट्टा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भीमा मड़कम की हत्या सहित कई हिंसक घटनाओं में संलिप्त थे। पुलिस के अनुसार 28 जनवरी की शाम विशिष्ट आसूचना के आधार पर DRG टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था,…

Read More

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जनवरी को नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर बटन दबाकर 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख 79 हजार 350 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह योजना अपने सफल दो वर्ष पूर्ण कर चुकी है और प्रदेश की महिलाओं के जीवन में स्थायी आर्थिक संबल का मजबूत आधार बनकर उभरी है। उल्लेखनीय है कि…

Read More

Aaj Ka Panchang 30 January 2026: 30 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज शुक्र प्रदोष व्रत के साथ-साथ शुक्रवार व्रत और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, वहीं शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजन से धन, वैभव और पारिवारिक खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो श्रद्धालु जया एकादशी व्रत कर रहे थे, वे आज सूर्योदय के बाद पारण कर व्रत को पूर्ण करेंगे। पारण का शुभ समय सुबह 7:10 बजे से 9:20…

Read More

Aaj ka Rashifal:ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 30 जनवरी को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 30 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। मेष राशि- पराक्रम सफल होगा। जो भी आपने डिजाइन किया है, जिसको आपने सोचा है- उसको कार्यरूप दें। सफलता मिलेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय है। प्रेम, संतान का साथ होगा और स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। हरी वस्तु का दान करना और शुभ होगा। वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। वाणी प्रधान कार्यों से आपको लाभ मिलेगा।…

Read More

दक्षिण क्षेत्र में डीआरजी का ऑपरेशन जारी, इलाके में सघन सर्चिंग बीजापुर।बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, एक 9MM पिस्टल सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद भी सुरक्षाबलों के हाथ लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। दक्षिण बस्तर क्षेत्र में…

Read More