Author: Ganga Prakash
रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की गई थी। जिसमें IPS डॉ.संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया था। इसके साथ ही कई पुलिस अधिकारियों का उनके मातहत एडिशनल सीपी, डीसीपी और एसीपी के तौर पर तैनात किया गया है। कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अपने कार्यक्षेत्र के तहत आने वाले थाना क्षेत्रों को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। सभी पुलिस अफसरों ने पदभार संभालने के बाद विधिवत अपना कामकाज शुरू कर दिया है। लेकिन इस बीच कमिश्नर ने इस तबादला आदेश को स्थगित करते हुए ट्रांसफर आदेश पर रोक…
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरामी जंगल में सामने आई महिला की रहस्यमयी हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। यह कोई साधारण हत्या नहीं, बल्कि प्यार, शराब और गुस्से से उपजा एक खौफनाक अपराध निकला। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी शख्स ने की थी, जिससे वह बेइंतहा मोहब्बत करती थी। जंगल में मिली थी सड़ी-गली लाश 24 जनवरी की सुबह गुरामी जंगल में बदबू फैलने पर ग्रामीणों को शक हुआ। पास जाकर देखा तो पत्थरों के नीचे इंसान के पैर दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वाड, साइबर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 28 जनवरी को हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड की वापसी के संकेत भी मिल रहे हैं। 28 जनवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक हो सकती है। हालांकि यह प्रभाव सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा और फिलहाल व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। तापमान…
दिल्ली। पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में सोमवार सुबह दो गोदामों में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई। कई मजदूर लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। आग सुबह लगभग 3 बजे लगी और दमकल की 12 गाड़ियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया। हालांकि गोदाम के कुछ हिस्सों में देर शाम तक धुआं और आग की लपटें देखी गईं। शुरुआत में 6 मजदूर लापता बताए गए थे, लेकिन परिजनों का कहना है कि यह संख्या 10 से अधिक हो सकती है। गोदाम में एक डेकोरेटिंग कंपनी…
जगदलपुर/पखांजूर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अलग-अलग जिलों से कई जानलेवा सड़क हादसे सामने आए। इन दुर्घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 दो बार खून से लाल हो गई। जगदलपुर से सटे आसना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया, अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन प्रभावित…
अंबिकापुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंबिकापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा और कड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और आतंक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग सड़क, पुल-पुलिया और नदियों के किनारे बम प्लांट करते हैं, शिक्षा दूतों की हत्या करते हैं और विकास कार्यों को नुकसान पहुंचाते हैं, उनके लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई जगह नहीं हो सकती। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने हथियार छोड़ने वालों के लिए विचारों की अभिव्यक्ति की पूरी स्वतंत्रता दी है। जो भी मुख्यधारा में लौटना…
बिलासपुर। एशिया लेजेंड्स कप 2026 का आयोजन थाईलैंड के चियांगमई और बैंकॉक में किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन भारतीय लेजेंड्स क्रिकेट टीम में किया गया है। बोर्ड ऑफ वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) की ओर से जारी सूची में जतिन सक्सेना, मोहम्मद कलीम खान और चंद्रशेखर खुंटे को टीम में जगह मिली है। तीनों खिलाड़ियों का चयन उनके अनुभव, निरंतर प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल के आधार पर किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण मानी जा रही है। भारतीय लेजेंड्स टीम में चयनित…
बड़ी दीदी’ बुधरी ताटी, डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले का पद्मश्री के लिए चयन रायपुर । छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का अवसर है कि बस्तर की समाजसेविका, स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति ‘बड़ी दीदी’ के नाम से विख्यात श्रीमती बुधरी ताटी, तथा जनजातीय अंचलों में निःस्वार्थ सेवा के जीवंत प्रतीक डॉ. रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले का पद्म श्री सम्मान के लिए चयन किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली इन तीनों विभूतियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है।मुख्यमंत्री साय ने…
Aaj ka Panchang 27 January 2026:- पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 जनवरी को माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर जनवरी का आखिरी मंगलवार है। सनातन धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान की पूजा का विधान है। साथ ही सभी संकटों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 27 January 2026) के बारे में। तिथि: शुक्ल नवमी मास पूर्णिमांत: माघ दिन: मंगलवार संवत्: 2082 तिथि: शुक्ल नवमी – सायं 07 बजकर 05 मिनट तक योग: शुक्ल – 28 जनवरी को रात्रि 03 बजकर 13 मिनट तक करण: बालव…
27 January 2026 Rashifal: आज माघ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 13 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद कृतिका नक्षत्र लग जाएगा। जानिए आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मेष राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करें उसमें माता-पिता की सलाह अवश्य ले लें। आज धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपका विश्वास बना रहेगा, इससे मन…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
